वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। समाजसेवा, शिक्षा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ द्वारा प्रातः 9:30 बजे भारतीय शिशु मंदिर, सिद्धगिरि बाग, सिगरा, वाराणसी में सीसीटीवी कैमरे एवं सोनी टीवी दान किये गए। क्लब की इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिक दृश्य-श्रव्य सुविधाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करना है।
इस अवसर पर क्लब के वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन राकेश सस्तोगी सीसीटीवी कैमरे तथा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अशोक सुल्तानिया सोनी टीवी विद्यालय को समर्पित किया।
कार्यक्रम में विश्व बैंक के पूर्व अर्थशास्त्री एवं प्रख्यात समाज सुधारक धनंजय कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान किया तथा उन्होंने ने शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो अशोक सुल्तानिया, सचिव रोटेरियन डॉक्टर राकेश जाय सवाल, रोटेरियन सुरेश खंडेवाल, रोटेरियन सतीश जैन, रोटेरियन राजेश भार्गव, रो गणेश अग्रवाल जी, रोटेरियन राकेश रस्तोगी, रो नर्मदानंद दुबे ,रोटेरियन अनिल केसरी, रोटेरियन सी के त्रिवेदी और रोटेरियन डॉक्टर संजीव शर्मा एवं आदरणीय अरविन्द रस्तोगी सहित कई लोग उपस्थित थे।
रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहा है। क्लब का मानना है कि समाज के विकास के लिए शिक्षा संस्थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।









Users Today : 43
Users This Year : 29091
Total Users : 41684
Views Today : 71
Total views : 80463