
वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 के तहत वाराणसी पुलिस ने खाकी का मानवीय चेहरा पेश करते हुए बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। ADCP नम्रता श्रीवास्तव के नेतृत्व में दुर्गाकुंड (भेलूपुर) स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाद्य पदार्थ एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस आत्मीय पहल से वृद्धाश्रम में खुशियों का माहौल छा गया और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ बुजुर्गों एवं वंचितों की सेवा और उनके प्रति संवेदनशीलता भी पुलिसिंग का अहम हिस्सा है।
कार्यक्रम में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार तथा रोटरी क्लब बनारस शाइन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वाराणसी पुलिस की इस मानवीय पहल ने वर्दी के भीतर छिपी संवेदना और सेवा भावना की मिसाल पेश की।











Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486