पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार जैन के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष चेतगंज पवन कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा स्कूटी चोरी करने वाले एक अभियुक्त आनन्द मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासी शिवसेवक पट्टी पोस्ट सूर्यभान पुर थाना कोइरौना भदोही व एक बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के मदद से मंगलवार को लकड़मण्डी संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आवेदक द्वारा स्कूटी चोरी होने के संबंध में थाना चैतगंज पर मंगलवार को तहरीर दिया गया था जिसको गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज की मदद से संस्कृत विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से स्कूटी भी बरामद कर लिया गया।
अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चेतगंज पवन कुमार पाण्डेय, म0उ0नि0 निहारिका साहू चौकी प्रभारी चेतगंज, उ0नि0 राहुल बरनवाल, उ0नि0 भरत पाण्डेय,का0 रितिक राज,का0 अनुज कुमार,का0 गोविन्द यादव,का0 रामकेश आदि शामिल रहे।







