एयर शो के लिए 25 अक्टूबर को काशी आएंगे पीएम, अरविंद मिल्स का लोकार्पण, एक हजार को रोजगार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

एयर शो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को काशी आएंगे। इसी दौरान वह मिर्जामुराद में अरविंद मिल्स की नई यूनिट का लोकार्पण करेंगे। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण सरकारी परियोजनाओं का लोकार्पण नहीं हो सकता, पर निजी कंपनी की परियोजना पर रोक नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिर्जामुराद जाकर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे। खोचवां स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। योगी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे। उनके साथ प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी रहेंगे।

गुजरात की कंपनी अरविंद लिमिटेड की यह यूनिट राजातालाब तहसील के खोचवां गांव में हाइवे किनारे करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। यह पूर्वांचल की पहली बड़ी यूनिट है और चालू होने पर एक हजार से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई