मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मीरजापुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति किया जागरूक, महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स द्वारा यातायात संचालन कर दिया गया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया

तथा साथ ही साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन पुलिस सहायता 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान लक्ष्मी यादव-मिशन शक्ति प्रभारी/महिला सम्मान प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक सविता सरोज सहित एनसीसी महिला कैडेट्स तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई