मीरजापुर जनपद
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.10.2026 को वादिनी गीता देवी पत्नी राम सिंह निवासिनी शिल्पी थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध धोखे से मंगलसूत्र व कनफूल आदि की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-417/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.10.2026 को उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त
1. गोविन्दा पुत्र चाऊ निवासी हितौनी थाना लोहता जनपद वाराणसी व 2. चुलबुल पुत्र राजेन्द्र निवासी बिसौरा थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मंगलसूत्र (पीला धातू), 01 जोड़ी झुमका (पीला धातू) बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।







