गाजीपुर के बारा गांव में चल रही श्री रामलीला समिति बारा के तत्वाधान मे रामलीला के तीसरे दिन जनकपुरी में फुलवारी का मंचन किया गया। दर्शकों ने इस मंचन का आनंद लिया।
जनक नंदिनी सीता और अष्टसखी संवाद सुनने के लिए हजारो दर्शक मौजूद रहे। प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी स्थित बाजार व फुलवारी घूमने मंच पर आए। इस दौरान दर्शकों ने श्रीराम के जयघोष किए।
फुलवारी में जनकनंदनी सीता ने श्रीराम को देखा। उन्होंने अपनी सखियों से इस नवयुवक के बारे में पूछा। इसके बाद रामायण की चौपाई के साथ अष्टसखी संवाद का मंचन हुआ। मंच पर रामायणी के स्वरों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
मंच संचालक गुप्तेश्वर यादव ने संवाद और अभिनय को सराहा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भावी प्रधान प्रत्याशी अलमास खान के प्रतिनिधि उमैर खान, समाजवादी पार्टी के नेता शब्बू खान, अरशद खान, अकबर मास्टर, भीम मास्टर, नामरोज खान, बशिष्ठ यादव, शंकर यादव, सुरेंदर ठीकेदार, मनोज चौधरी, सुनील चौधरी,
रामनिवास कुशवाहा, मंटू सैनी,के साथ रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय यादव और कई रामलीला प्रेमी उपस्थित थे। श्री रामलीला समिति बारा की तरफ अपने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस भी मुस्तैद थी।










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498