ममता चौधरी विवाद के बाद दिल्ली तलब हुए अजय राय, राहुल गांधी से होगी मुलाकात; ‘कौन अध्यक्ष’ से शुरू हुआ था विवाद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय और महिला कांग्रेस की नेता ममता चौधरी के बीच हुए विवाद ने पार्टी में खेमेबाजी को और बढ़ा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर घर बैठ गए हैं और उन्होंने अपना मोबाइल तक बंद कर लिया है। राजनीतिक गलियारों में यहां तक अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल के साथ जा सकते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत ममता चौधरी के एक बयान ‘कौन अध्यक्ष’ से हुई थी। इसके बाद मामला बढ़ता गया और लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मारपीट तक की नौबत आ गई।

हाईकमान ने किया डैमेज कंट्रोल

बढ़ते विवाद और अजय राय की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अजय राय को दिल्ली तलब किया है।

वहां अजय राय राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। दिल्ली में राहुल गांधी के मार्च से अजय राय की दूरी और लखनऊ मुख्यालय में हुई हाथापाई के बाद यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई