सीर गेट से रविदास मंदिर की ओर कूड़ा लदे ट्रकों के आवागमन से नाराजगी, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में कूड़ा लदे ट्रकों के आवागमन को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सीर गेट से संत रविदास मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कूड़ा लदे ट्रकों के गुजरने से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता अमन यादव मंगलवार को विरोध जताते हुए

ट्रक के सामने सड़क पर लेट गए। उनके साथ लाल बहादुर यादव भी कूड़ा लदे ट्रक के सामने लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ट्रकों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे कूड़ा ढोने वाले लगभग आधा दर्जन ट्रक सड़क पर खड़े हो गए।

अमन यादव का कहना है कि क्षेत्र के लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि कूड़ा लदे ट्रकों को इस मार्ग से नहीं गुजारा जाए, लेकिन इसके बावजूद ट्रकों का आवागमन जारी है। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज कराई, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई