मुस्लिम युवक शेरवानी ने किया हिंदू बहनों के लिए ऐलान भाई नहीं है तो सुहागपुडा के लिए फिक्र ना करें

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आगरा जहां एक और हिंदू मुस्लिम की खाई के बीच आम इंसान पीस रहा है नफरतों का बाजार गर्म है अमन के दुश्मन आए दिन फिरका परस्ती के चलते माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं वही मोहब्बत की नगरी आगरा में मुस्लिम युवक ने हिंदू बहनों को करवा चौथ के मौके पर सुहागपुडा भेंट करने का ऐलान किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम तथा तिरंगा प्रेम का समर्थन करने पर सुर्खियों में आए शाहगंज क्षेत्र के अजम पाड़ा निवासी मुस्लिम युवक एडवोकेट गुल चमन शेरवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ऐसी तमाम बहनों से अपील की है जिनके कोई भाई नहीं है या उनके भाई करवा चौथ के मौके पर उनका सुहाग पूडा नहीं भेज रहे हैं

उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है शेरवानी ने सुहागपुडा भेंट करने का ऐलान किया है श्री शेरवानी ने सोशल मीडिया पर अपना निवास तिरंगा मंजिल शेरवानी मार्ग अजम पाड़ा शाहगंज आगरा के पते के अलावा कांटेक्ट नंबर 94100o o628 पोस्ट किया है जानकारी के अनुसार शेरवानी रक्षाबंधन पर ऐसी तमाम बहनों से जिनकी कोई भाई नहीं है या किसी कारणवश उनके भाई उनसे राखी नहीं करते हैं वर्षों से राखी करते आ रहे हैं

यही नहीं मुस्लिम समुदाय की बहन जिनका कोई भाई नहीं है या उनके मायके से ईद के मौके पर ईदी नहीं आती है अपने संगठन वंदे मातरम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ईदी भेजने का भी कार्य लंबे समय से करते चले आ रहे हैं श्री शेरवानी का मानना है

कि राष्ट्र धर्म से बढ़कर कोई धर्म नहीं है कुछ राजनीतिक लोग भ्रष्ट राजनीति के चलते राष्ट्र नीति को भूलकर दोनों समुदाय के बीच खाई पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोग सफल नहीं हो पाएंगे फिर का प्रश्न ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते आए हैं और भविष्य में भी इसी तरह मुंह तोड जवाब देते रहेंगे

 

रिपोर्ट आरती सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई