जौनपुर। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगी करने वाले कथित अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक चेकबुक बरामद हुई है।
वहीं, साइबर ठगी से जुड़ी करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराई गई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के मैनेजर का व्हाट्सएप हैक कर चैटिंग के जरिए कुल 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को साइबर क्राइम थाने में 75 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम, सर्विलांस और स्वाट टीमों को जांच में लगाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न साइबर पोर्टलों पर की गई जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504