नवरात्र मेले को लेकर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या, विंध्याचल से हर 10 मिनट पर मिलेगी बस

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अनुपम न्यूज से विशेष वार्ता के दौरान एआरएम रोडवेज मीरजापुर अरविंद मिश्र ने बताया कि साधारण बसों में प्रति यात्री किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी बसों में 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विंध्याचल से 24 घंटे बसें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर 10 मिनट पर बस चलाई जा रही है। वहीं मीरजापुर डिपो से विंध्याचल मार्ग से होकर जाने वाले सभी गंतव्य स्थानों के लिए हर 15 मिनट पर बस मिलेगी।

विंध्याचल से बनारस जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विंध्याचल से बनारस के लिए प्रत्येक 4 घंटे पर एसी बस उपलब्ध रहेगी। बनारस के लिए एसी बस सुबह 7 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे रवाना होगी।

एआरएम ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन अकेले विंध्याचल बस स्टेशन से लगभग 12 हजार यात्रियों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बड़ी बसों में 52 और छोटी बसों में 42 से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा।इसके साथ ही विंध्याचल बस स्टेशन पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसे देख यात्रियों ने सराहना की है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई