चन्दौली सैदूपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर सैदूपुर क्षेत्र में पहली बार भव्य ‘सैदूपुर डांडिया उत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। 16 अक्तूबर की शाम आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन में डांडिया, डांस और म्यूजिक के साथ लोगों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष रूप से डांडिया की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और नवरात्र के पर्व को सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाना है।
आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के युवा राज रंजन, अमन, मोहित, अक्षय, किशन, ऋषि, कार्तिक जायसवाल और सुमन जायसवाल सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आकांक्षा जायसवाल, सूरज मौर्य और उमेश मौर्य हैं।
मुख्य आयोजक आकांक्षा जायसवाल ने बताया कि सैदूपुर डांडिया उत्सव के माध्यम से क्षेत्रवासियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जहां सभी लोग मिलकर नवरात्र का उत्सव खुशी और उत्साह के साथ मना सकें।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504