अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर को

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़े हर्ष के साथ अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगी।

प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताए कि कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं के विभिन्न खेल प्रातः 8:00 बजे से आरम्भ होंगें। पूरे दिन प्रतिस्पर्धा चलेगी और समापन समारोह दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव / प्रबंधक अजित कुमार सिंह होंगे।

विभाग ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे समय से उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाएँ। यह आयोजन महाविद्यालय में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई