जिसके संबंध में अपराह्न 1.00 बजे विकास खण्ड सदर चन्दौली में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की अध्यक्षता में प्रि-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें शशिकान्त पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी, धनंजय कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास, हीरा लाल प्रभारी चिकित्साधिकारी सदर चन्दौली, सुरेन्द्र कुमार विन्द सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, प्रहलाद सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी सम्मिलित रहे।
उपरोक्त समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में चलाई जा रही योजनाएं के बारे में जानकारी दी। हीरा लाल प्रभारी चिकित्साधिकारी सदर चन्दौली द्वारा संचारी रोग डेंगू मलेरिया व अन्य लाभकारी योजनाओं आयुष्मान कार्ड व अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम के अंत में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली निकिता गौड़ द्वारा आयोजित कैम्प के उद्देश्य एवं सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस को जागरूक किया कि वे उन योजनाओं का लाभ ले सके तथा कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग जानो को तीन पहिया वाली साइकिल (try Cycle) एवं वैसाखी देकर उनको सम्मानित किया गया।








