सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता, शोरूम से 500 ग्राम सोना और 7.65 लाख गबन करने वाले 3 वांछित गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन। दिनांक 11/10/2026 को थाना सिगरा पुलिस ने शोरूम से करीब 500 ग्राम गोल्ड कॉइन और नकद रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, DCP काशी जोन के निर्देशन, ADCP काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा ACP चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मामला
मु.अ.सं. 0383/2026 धारा 316(5) BNS थाना सिगरा में शोरूम से 500 ग्राम गोल्ड कॉइन (कीमत करीब 82 लाख रुपये) तथा 7,65,000/- रुपये नकद गबन का आरोप था।
तीनों अभियुक्तों को आज दिनांक 11/10/2026 को थाना सिगरा प्रांगण से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मिथिलेश चौबे पुत्र विद्या सागर चौबे, निवासी सोयेपुर ट्यूबवेल के पास वैष्णो विहार कालोनी, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी (36 वर्ष)
2. रविशंकर चौबे पुत्र सूर्यबली चौबे, निवासी बड़ालालपुर, चांदमारी चौकी के पास, थाना शिवपुर, वाराणसी (31 वर्ष)
3. आशुतोष सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह, निवासी SA-5/36-G-1, इंद्रपुरी कालोनी, पांडेयपुर रामरेपुर, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी (36 वर्ष)
बरामदगी -1,00,120/- रुपये नकद।

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, थाना सिगरा
2. उ0नि0 सौरभ शाही, चौकी प्रभारी सोनिया, थाना सिगरा
3. हे0का0 ध्यान चन्द्र, थाना सिगरा

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई