उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने आज विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कार्यभार सौंपा और मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी मौजूद रहे।
दिन में हंगामा, शाम को एकजुटता –
बताया जा रहा है कि दिन में पदभार ग्रहण से पहले संगठन में खींचतान, हंगामा, धक्का-मुक्की और जूता-चप्पल तक की नौबत आ गई थी। लेकिन शाम होते-होते तस्वीर बदल गई। तीनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा कर एकजुटता का संदेश दिया।
तीनों नेताओं ने एक सुर में कहा – उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार ही देश में लोकतंत्र की जीत की गारंटी होगी। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में नए जोश का माहौल देखने को मिला।







