पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई कलश स्थापना

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सुलतानपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस रविवार को पुलिस लाइन सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और वामा सारथी की अध्यक्ष तन्वी जायसवाल ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना कर जनपद में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पुलिस लाइन परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा।

शारदीय नवरात्र शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह समाज में आपसी सौहार्द, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर जनपद पुलिस ने नवरात्र के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई