भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं मां मंशा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

मां मंशा देवी भक्तों की मुराद पूरी करती है। मां के दरबार मे मत्था टेक सच्चे मन से की गई आराधना प्रार्थना स्वीकार्य होती है। ऐसा मां मंशा देवी मंदिर के पूजारी बासदेव तिवारी का कहना है।

बरहनी गांव स्थित करीब 115 फुट ऊंचे व अलौकिक शक्ति समेटे मां मंशा देवी मंदिर के बारे मे मंदिर के पुजारी सहित ग्रामीण संजय सिंह, विशाल सिंह, राजेश सिंह,दिवाकर तिवारी,शिवमूरत सिंह, डब्लू ,टिंकू,बृजेश सिंह सहित अन्य बताते हैं कि मां की अद्भुत, अलौकिक छवि का दर्शन कर लोग निहाल हो जाते है, मां की महिमा निराली है।

यहां दरबार मे आने वाले भक्तों को कभी मां मंशा देवी निराश नहीं करती है। यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। महिमा का बखान करते हुए ग्रामीण बतातें है कि मां मंशा देवी की ऐसी मूर्ति यहां के बाद हरिद्वार में ही देखने को मिलती है।

ग्रामीणों की मानें तो पूर्व मे यहां छोटा सा मंदिर था बाद मे ग्रामीणों व क्षेत्रियजनों के सहयोग से गांव के दिवंगत पूर्व प्रधान हरिद्वार सिंह द्वारा मंदिर को भव्य व विशालतम रुप दिया गया।

मां मंशा देवी के प्रबंधक सुनील सिंह बताते है कि मां मंशा देवी की कृपा से गांव के ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों के भी नवयुवक आज सरकारी नौकरियों मे उच्च ओहदा पाकर जनता की सेवा मनोभाव से कर रहें है।

ग्रामीण बताते हैं कि सैकडों वर्ष पूराने मंदिर की स्थापना कब हुई यह स्पष्ट तो नहीं है लेकिन पूर्वजों ने ऐसा बताया है कि जब यहां गांव बसा तभी मंदिर की स्थापना हुयी। पूर्व मे पत्थरों से निर्मित

छोटे से मंदिर का स्वरुप अब बदल गया है विशालता, भव्यता देखते ही बनती है। दर्शन, पूजन के लिए यहां नवरात्रि ही नहीं अन्य दिनों मे भी दूर दराज से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

शारदीय नवरात्र मे तो जय अंब हरे, जगदंब हरे, जय जय, जग जननी अंब हरे का पूरे नौ दिन अनवरत मंत्रोचार भी होता है जिसका प्रथम दिन से संकल्प पूजा के साथ प्रारंभ हो चुका है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई