मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार करने हेतु आए हुए आगंतुकों के साथ मारपीट करने वाले 07 अभियुक्तगण थाना चौक पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार में आये हुए आगन्तुको के साथ मारपीट करने वाले 07 अभियुक्तगण

1. बादल चौधरी पुत्र विजय चौधरी निवासी रामेश्वरम जंसा जनपद वाराणसी उम्र 35 वर्ष 2. संदीप चौधरी उर्फ गोलू पुत्र मनोज चौधरी निवासी डी 3/58 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 19 वर्ष 3. शनि चौधरी पुत्र कन्हैया चौधरी निवासी डी 3/74 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 29 वर्ष 4. अनिल चौधरी पुत्र स्व किरन चौधरी निवासी डी 3/53 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 26 वर्ष 5. रविशंकर पुत्र दिलदार चौधरी निवासी सादीवादी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 35 वर्ष 6. यश चौधरी पुत्र बबलु चौधरी निवासी- डी 3/57 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 20 वर्ष 7. शिवम चौधरी पुत्र साहेब चौधरी निवासी-डी 3/57 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 20 वर्ष को दिनांक 10.10.2026 को सिन्धिया घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 10.10.2026 को वादी द्वारा थाना चौक पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 09.10.2026 को वो अपने बहनोई के अन्तिम संस्कार में मणिकर्णिका घाट पर आये हुये थे । भांजे को कुछ लोगों द्वारा एकराय होकर जान से मारने की नियत से लाठी डंडो से मारने पीटने लगे। जिससे हमारा भांजा बेहोश हो गया। बेहोशी की अवस्था में कबीरचौरा जिला अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया

जहां उसको गंम्भीर चोट होने के कारण उसको BHU ट्रामा सेंटर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। उक्त मारपीट आदि के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर तत्काल मु0अ0सं0- 163/2026 धारा- 115(2), 351(3), 109(1), 191(2),191(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियोग से संबंधित 07 अभियुक्तगण उपरोक्त को दिनांक- 10/1./2026 को सिंधिया घाट से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित अभियोग का विवरण:- मु0अ0सं0- 0163/2026 धारा 115(2), 351(3), 109(1), 191(2),191(3) बीएनएस बी0एन0एस0 थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरणः-
1. बादल चौधरी पुत्र विजय चौधरी निवासी रामेश्वरम जंसा जनपद वाराणसी उम्र 35 वर्ष।
2. संदीप चौधरी उर्फ गोलू पुत्र मनोज चौधरी निवासी डी 3/58 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 19 वर्ष।
3. शनि चौधरी पुत्र कन्हैया चौधरी निवासी डी 3/74 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 29 वर्ष।
4. अनिल चौधरी पुत्र स्व किरन चौधरी निवासी डी 3/53 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 26 वर्ष।
5. रविशंकर पुत्र दिलदार चौधरी निवासी सादीवादी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 35 वर्ष।
6. यश चौधरी पुत्र बबलु चौधरी निवासी- डी 3/57 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 20 वर्ष।
7. शिवम चौधरी पुत्र साहेब चौधरी निवासी-डी 3/57 मीरघाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र 20 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 10/10/2026 को, स्थान- सिन्धिया घाट थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 हिमांशु शुक्ला चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 पुष्कर दुबे चौकी प्रभारी केवीएम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
4.उ0नि0 विकास कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी पियरी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 चन्दन कुमार पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
6.का0 सुनील त्रिपाठी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
7.का0 राजेश कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
8.का0 मनोज कुमार सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
8.रि0 आरक्षी अंकित प्रभाकर थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई