खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अखाद्य पूजा घी और दीया तेल की बिक्री पर लगी रोक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी–

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को वाराणसी में बड़ी छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने शिवपुर, जतनबर और राजातालाब इलाके में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

शिवपुर में गोपाल भोग के नाम पर बिक रहा था न खाने योग्य तेल

शिवपुर, एस 30/44 निवासी राजेश केशरी के प्रतिष्ठान पर छापे के दौरान गोपाल भोग नाम से नॉन एडिबल ऑयल (दीप जलाने के लिए) का निर्माण और भंडारण मिला। यह तेल मानव उपभोग के लिए नहीं था। मौके पर 50 मिली के 15 बड़े झोले मिले, हर झोले में 200 पाउच थे।

पैकेट पर काला क्रॉस (ब्लैक क्रॉस) का निशान नहीं था और लेबलिंग नियमों का पालन नहीं किया गया था। इस कारण खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे माल की बिक्री पर रोक लगा दी।

बंगाली बाड़ा में 14,490 रुपये का पूजा घी जब्त

दूसरी कार्रवाई के 43/53, बंगाली बाड़ा, जतनबर में की गई। यहां बचाऊ केशरी के प्रतिष्ठान पर 800 मिली के 30 पीस, 400 मिली के 60 पीस और 160 मिली के 225 पीस साधना सुगंधित पूजा घी भंडारित मिला। कुल कीमत 14,490 रुपये आंकी गई। लेबल पर नॉन एडिबल के लिए जरूरी काले क्रॉस का चिन्ह नहीं होने पर बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।

हरतीरथ में 12,600 रुपये का माल पकड़ा गया

के 46/45 सी-1, हरतीरथ, विश्वेश्वरगंज में राजाराम सत्य नारायण प्रसाद के प्रतिष्ठान पर 50 मिली के 700 पैकेट गोपाल भोग स्पेशल नॉन एडिबल ऑयल मिला, जिसकी कीमत 12,600 रुपये है। यहां भी काले क्रॉस का निशान न होने पर कार्रवाई की गई।
बीरभानपुर में सैंपल लेकर जांच को भेजा गया

मौजा बीरभानपुर, राजातालाब के एक प्रतिष्ठान से दीपन घी (मंगल भवन ब्रांड) का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) कौशलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि जो तेल या घी खाने योग्य नहीं है, उसके पैकेट पर अनिवार्य रूप से काला क्रॉस का चिन्ह लगाकर ही बिक्री करें, ताकि ग्राहक धोखा न खाएं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई