मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने स्वर्गीय काशीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नुक्कड़ सभा में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उन्होंने युवाओं को जीविका, शिक्षा के अवसरों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक किया और नई तकनीक सीखते हुए निरंतर ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप नई तकनीकों को सीखना चाहिए, क्योंकि आज का जागरूक और तकनीक से सक्षम युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उसकी मजबूत नींव रख सकता है।

वहीं चेतगंज क्षेत्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आंगनबाड़ी बहनें मातृशक्ति, बाल पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में समाज की आधारशिला हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर नितिन विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, सभासद विजय प्रजापति, रुपेश यादव, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, दीपा ऊमर, मनीष द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।







