वाराणसी
नदेसर चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने 30 घण्टे के अंदर ही बाइक रिकवर कर मालिक को सुपुर्द किया
थाना कैण्ट क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल को कैण्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। प्राप्त प्रार्थना-पत्र के अनुसार वसंत आनंद, निवासी वाराणसी की मोटरसाइकिल संख्या UP65AV7270 दिनांक 20 सितंबर 2026 को चोरी हो गई थी।
घटना की सूचना मिलने पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की तलाश की गई। नदेसर चौकी प्रभारी अनिल कुमार के प्रयास से चोरी गई मोटरसाइकिल को 22 सितंबर 2026 को बरामद कर लिया गया। बरामद मोटरसाइकिल को उसके स्वामी वसंत आनंद को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।
मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद वाहन स्वामी ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि अब वह इस संबंध में कोई अन्य कार्रवाई नहीं चाहता है।
कैण्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन बरामद होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







