जनसंपर्क, जनसुनवाई के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास, सौरभ की सक्रियता जारी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसंपर्क, जनसुनवाई और विकास कार्यों की गतिविधियां लगातार जारी हैं। मंगलवार को विधायक ने रामनगर के गोलाघाट वार्ड स्थित हजारी प्रसाद की छावनी क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

इसके साथ ही प्रत्येक मंगलवार की भांति बटाऊबीर स्थित श्यामा उपवन में नियमित जनसुनवाई की तथा सुल्तानपुर ग्रामसभा में ₹10.20 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया।

गोलाघाट वार्ड के भ्रमण के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए। कुछ खाली प्लॉटों में जलभराव मिलने पर उन्होंने तत्काल जलनिकासी, साफ-सफाई और कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से विधायक का स्वागत किया। दिव्यांशु पाठक ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, जबकि कंप्यूटर सेंटर संचालक मटरू यादव ने अंगवस्त्र भेंट कर अपनी समस्या के समाधान के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।

वहीं, बटाऊबीर स्थित श्यामा उपवन में आयोजित नियमित मंगलवार की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। आशा कार्यकर्ताओं के समूह ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन, पेंशन के रुके एरियर और नए राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं रखीं। वहीं, मोतीलाल जी ने मच्छरहट्टा एवं सड़क से जुड़ी समस्या विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के लिए वार्ता की।

इसी क्रम में सुल्तानपुर ग्रामसभा में ₹10.20 लाख की लागत से बसन्त मौर्य के आवास से बनारसी के आवास तक बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास पूजन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक विजय सेठ एवं रामाश्रय ने सम्पन्न कराया। BDC देवेन्द्र सिंह एवं विवेक मिश्र ने शिलापट्ट का अनावरण किया, जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज मौर्य ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना, उनका समाधान कराना और क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और जनसुनवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा तथा विकास कार्यों को भी आवश्यकता के अनुसार गति दी जाएगी।

इस दौरान संतोष द्विवेदी, अनुपम गुप्ता, नंदलाल चौहान, प्रीति सिंह, अमित सिंह चिंटू, सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, आलोक सिंह, कुलदीप सेठ, मनोज यादव, जितेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, दिव्यांश केसरी, उदय बिहारी, सुमित समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई