दिनांक 11.08.2026 को सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) के दिशा -निर्देशन एवं प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया.
तिरंगा यात्रा की शुरुआत उप सेनानायक के नेतृत्व में वाहिनी शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर रामनगर चौक एवं पूरे रामनगर बाजार भ्रमण करते हुए वाहिनी में आकर संपन्न हुई.

तिरंगा यात्रा के दौरान आगे-आगे वाहिनी बैंड टीम द्वारा सुंदर देश- भक्ति गीतों का मधुर वादन किया गया. तिरंगा यात्रा को देखकर जनता जनार्दन द्वारा अपने कैमरे में इस अनमोल लम्हे को कैद किया गया एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए.
संपूर्ण तिरंगा यात्रा में कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर, संजय सिंह – गुल्मनायक, त्रियुगीनारायण पाण्डेय -SI MT, राम सिंह -SQM सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे…
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 11
Total views : 73319