वाराणसी
मैं, देवराज अग्निहोत्री, पुत्र , निवासी ग्राम गिरमा बहादुरपुर, थाना सरखई, जिला हटा, मध्य प्रदेश, दिनांक 10 जुलाई 2026 को यह बयान अपनी स्वेच्छा से दे रहा हूँ कि मेरा बैग यात्रा के दौरान ऑटो में छूट गया था। उक्त बैग में मेरी मार्कशीट, मोबाइल फोन तथा अन्य आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे। बैग एवं उसमें रखे सामान के खो जाने से मुझे काफी परेशानी एवं चिंता का सामना करना पड़ रहा था।
इस संबंध में मेरे द्वारा थाना/चौकी पर शिकायत प्रार्थना पत्र देकर अपने सामान की बरामदगी हेतु अनुरोध किया गया था। मेरी शिकायत पर चौकी प्रभारी रंजीत कुमार श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह, चौकी दुर्गाकुंड, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक प्रयास करते हुए मेरा खोया हुआ बैग एवं उसमें रखा सामान सकुशल बरामद कर मुझे प्राप्त करा दिया गया।
मुझे अपना सामान सुरक्षित एवं सकुशल वापस प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्नता हुई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग से मैं पूर्ण रूप से संतुष्ट हूँ। वाराणसी पुलिस की कार्यशैली, तत्परता एवं सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
सामान प्राप्त होने के उपरांत अब मुझे किसी प्रकार की कोई शिकायत अथवा आपत्ति नहीं है तथा मैं अपने द्वारा दिए गए शिकायत प्रार्थना पत्र के संबंध में आगे कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहता हूँ।
यह बयान मैंने बिना किसी दबाव, भय, जोर-जबरदस्ती अथवा प्रलोभन के, अपनी पूर्ण स्वेच्छा से दिया है।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320