आगरा में सावन के महीने में शिवभक्ति का माहौल है। शहर की सड़कों पर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया है
गंगा जल लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कावड़ यात्रियों के जत्थे लगातार आगरा से होकर गुजर रहे हैं। कई कावड़िए पिछले 5 दिनों से लगातार पैदल चलकर आ रहे हैं भगवा वस्त्र कंधे पर कावड़ और पैरों में छाले होने के बावजूद उनके चेहरे पर भक्ति और उत्साह साफ नजर आ रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार इन कावड़ यात्रियों को अपने अपने क्षेत्र में पहुंचने में अभी लगभग 2 दिन और लगेंगे रास्ते भर सेवा समितियों द्वारा कावड़ियों के लिए भंडारे शरबत और विश्राम की व्यवस्था की गई है जगह जगह श्रद्धालु कावड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत कर रहे हैं
प्रशासन ने भी कावड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ट्रैफिक पुलिस तैनात है और रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कावड़ियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो आस्था मेहनत और समर्पण का यह नजारा देखकर पूरा आगरा शिवभक्ति में डूबा हुआ है।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 21
Total views : 73329