राजातालाब
शासन के निर्देशानुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज भैरव तालाब में रविवार को “नशा मुक्त युवा और विकसित भारत” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमनलता देवी और कार्यक्रम संयोजक प्रो. रणधीर सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में नशामुक्ति और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, सशक्त तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा “नशे को कहें ना, स्वस्थ एवं विकसित भारत की ओर बढ़ें।”इस अवसर पर प्रो. ब्रजेश कुमार जायसवाल, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. अम्बरीष सिंह, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार राय, डॉ. प्रियरंजन, जयदीप राय, प्रेम कुमार सिंह, मनोज, सतीश, विशाल सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438