वाराणसी।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोहता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी (उम्र 17 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में लोहता पुलिस ने मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मडोली/मुड़ैला तिराहा (थाना लोहता क्षेत्र) से 05 अगस्त 2026 को समय लगभग सुबह 10:25 बजे 17 वर्षीय बाल अपचारी को हिरासत में लिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 02 जुलाई 2026 को वादी मुकदमे द्वारा थाना लोहता पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रतिवादी द्वारा उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर लोहता थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0203/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उप-निरीक्षक रवि गोड़ द्वारा की जा रही है।
पकड़े गए बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सारनाथ (कमिश्नरेट वाराणसी) में भी मुकदमा अपराध संख्या 0203/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस दर्ज है। फिलहाल लोहता पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, उप-निरीक्षक रवि गोंड, हेड कांस्टेबल जुबैर खान, कांस्टेबल अमित सिंह यादव और कांस्टेबल अजीमुल्लाह अंसारी शामिल रहे।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311