लखनऊ
योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।
इसके लिए 2026-27 के अनुपूरक बजट में ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही महिला कल्याण विभाग के लिए ₹1094.40 करोड़, निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए ₹930 करोड़ और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए ₹110 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह कदम महिला सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूत करेगा।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459