वाराणसी। युवा पत्रकार, समाजसेवी भाजपा नेता एवं विश्व सनातन चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रवीण उपाध्याय (शिवा हिन्दू पत्रकार) का जन्मदिन गुरुवार को वाराणसी में अत्यंत हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें वरिष्ठ भाजपा नेताओं, गुरुजनों, समाजसेवियों, संगठन पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों का भरपूर स्नेह, आशीर्वाद और सम्मान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद चंदौली, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रवीण उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वाराणसी एवं प्रवीण उपाध्याय के राजनीतिक गुरु राम प्रकाश दुबे जी ने भी उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय जी एवं राम प्रकाश दुबे जी ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित लोगों ने इस आत्मीय सम्मान को समारोह का अत्यंत प्रेरणादायक क्षण बताया।
समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख चिरईगांव सुधीर सिंह ‘पप्पू’ जी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री शशि किरण उपाध्याय ‘डिंपल’ जी, समाजसेवी राकेश उपाध्याय ‘गुड्डू’ जी तथा श्याम प्लाइवुड एंड हार्डवेयर के प्रोपराइटर आशुतोष उपाध्याय ‘सोनू’ जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर प्रवीण उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा संबंधी कार्यों की सराहना की।
जन्मदिन पर प्राप्त शुभकामनाओं से अभिभूत प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, गुरुजनों का मार्गदर्शन और शुभचिंतकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी अतिथियों, परिवारजनों, मित्रों, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकार बंधुओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे समाज, राष्ट्र और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे तथा जनहित के कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएंगे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सफल, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Riport roshni










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320