चन्दौली चहनियां,
औघड़ की मड़ई सेवड़ी हुदहुदीपुर में गुरुवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने मुकदमा होने से बचाते हुए दोनों पक्षों को आपसी समझौता कराकर हल कराया । सुलहनामा पुलिस चौकी में सौंपा ।
ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में दो पक्षो स्व.कमला यादव की धर्मपत्नी शर्मिला देवी एवं द्वितीय पक्ष दिनेश यादव की धर्मपत्नी गीता यादव के बीच में मारपीट एवं जमीन का विवाद हो गया था । जो मामला पुलिस चौकी में चला गया था ।
मोहरगंज पुलिस चौकी में बुद्धवार की रात में करीब पांच घंटे दोनों पक्ष को बैठाये रखा । द्वितीय पक्ष द्वारा मामला ग्राम प्रधान रिंकू सिंह को बताया । ग्राम प्रधान ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान एवं ग्राम प्रधान नारद यादव ने भी मामलों को सुलझाने का तक प्रयास किये ।
चौकी प्रभारी से ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने आग्रह करके दोनों पक्षों को रात में छुड़वाने का प्रयास किये । गुरुवार को सुबह दोनों पक्ष औधड की मड़ई में लगभग 5 घंटे तक चले बहस में ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने अथक प्रयास से दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में सफल रहे ।
समझौता में समकक्ष मापी कराकर बटवारा और सबके हिस्से की बराबर बराबर जमीन दी जाएगी और आज से दोनों पक्ष किसी को भी गाली गलौज और मारपीट और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करेगा ।
इसी बात पर दोनों पक्ष बिना किसी जोर जबरदस्ती बिना किसी दबाव के खुशी मर्जी के साथ रजामंदी और प्रार्थना पत्र, मुकदमा उठाने का समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया । सुलह समझौता ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कराकर दोनों पक्षों का लिखवाकर चौकी प्रभारी को दिया ।
इस दौरान ग्राम प्रधान नारद यादव,शर्मिला यादव,पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव,अभिषेक यादव,सुजीत यादव,अखिलेश यादव, बेचन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।







