चंदौली
चंदौली जनपद की मुगलसराय पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार, निवासी जनपद औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है।
बरामदगी में शामिल: 🔹 21 डेबिट/एटीएम कार्ड
🔹 2 बैंक पासबुक
🔹 4 मोबाइल फोन
🔹 कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड
🔹 ₹1,200 नकद
🔹 सक्रिय सिम कार्ड एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा: 🔹 आरोपी से जुड़े 10 बैंक खाते देशभर में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़े पाए गए।
🔹 महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पंजाब और ओडिशा सहित कई राज्यों में फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क से कनेक्शन सामने आया है।
🔹 मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में ऑनलाइन लेनदेन के रिकॉर्ड, 6 व्हाट्सएप ग्रुप और 2 ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम का लेनदेन करता था
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।
रिपोर्ट – ईशान मिल्की







