बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुरबपुर रोशनहवा गांव के पास गुरुवार शाम में अपने प्यार को पाने के लिए परेशान अहरक पुरबपुर निवासी सौरभ सरोज बिजली के रेहड्म लाइट के खंभे पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानंद त्रिवेदी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कृष्णकांत वर्मा कांस्टेबल राकेश सरोज व अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया और अपने साथ हरहुआ चौकी लाया गया। युवक ने बताया कि मै एक पास के गांव की लड़की से 2 साल से बेपनाह प्यार करता हूं और उससे शादी करना चाहता हूँ।







