जौनपुर
थाना पवारा की मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम भटेवरा निवासी निधि यादव और संदीप यादव के बीच वैवाहिक मतभेद चल रहा था। दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इसके बाद टीम ने आपसी संवाद, समझदारी और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद समाप्त कर आपसी सहमति से समझौता कर लिया और भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का निर्णय लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल डॉली वर्मा एवं महिला कांस्टेबल शिवानी ने काउंसलिंग की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311