सैयदराजा (चंदौली) नवयुवक जन सेवा समिति ने गायत्री शक्तिपीठ पर बांटे निःशुल्क पौध ।
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नवयुवक जन सेवा समिति द्वारा निःशुल्क पौधों को वितरित किया गया। समिति द्वारा कई दिनों से लगातार विभिन्न स्थानों पर पौधों का वितरण किया जा रहा है।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ परिसर में पौधा वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने”पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं। आज के समय में प्रकृति का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है।
हम सभी को इस पवित्र दिन पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे। उसका संरक्षित भी करेंगे। “समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवयुवक जन सेवा समिति हमेशा विभिन्न समाज सेवा कार्यो में लगी रहती है जो सराहनीय है।
इस अवसर पर रोहित जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, बच्चा बाबू सेठ सहित गायत्री शक्तिपीठ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







