वाराणसी
शिवपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय व्यापारी सोनू जायसवाल तबीयत खराब होने पर दवा खाकर दुकान के अंदर सो गए थे।इसी दौरान एक अज्ञात चोर दुकान में घुसा और उनका मोबाइल फोन व नकद लेकर फरार हो गया।
नींद खुलने पर चोरी की जानकारी होने पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली। व्यापारी की शिकायत पर शिवपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।







