सकलडीहा
विकास खंड सभागार में गुरूवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 44 जोड़ों की शादी समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर विकास खंड और समाज कल्याण की ओर से तैयारी शुरू कर दिया गया है।
शादी समारोह के तहत नव दंपत्ति जोड़ा को 64 हजार रूपया कन्या के खाते में भेजा जायेगा। 21 हजार का समान और 15 हजार रूपये में प्रति जोड़ा से शादी का खर्चा में खर्च किया जायेगा। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शादी को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







