मारूफपुर/चंदौली
बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नैढ़ी निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् मास्टर नजमुद्दीन साहब का मंगलवार 28 जुलाई 2026 को सुबह 5:30 बजे निधन हो गया।
वे गवर्नमेंट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय सचिव एवं ए.ओ. मुस्लिम इंटर कॉलेज लल्लापुरा वाराणसी के सदस्य थे।
वे काफी समय से लकवा से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार अस्र की नमाज के बाद ग्राम नैढ़ी स्थित कब्रिस्तान में किया गया। अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त उनकी मगफ़िरत फरमाए और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
मास्टर नजमुद्दीन साहब सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक कार्यों में सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने जीवनभर शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के लिए संघर्ष किया। जिले के अनेक शैक्षणिक संस्थानों से जुड़कर शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके निधन पर शिक्षा जगत और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है। अनेक शिक्षक नेताओं व गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।







