वाराणसी
दिनाँक 28.07.2026 को मनोज कुमार सोनकर(आईपीएस ) – पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी,वाराणसी अनुभाग, वाराणसी के द्वारा वाहिनी में नवसृजित डॉग केनल का लोकार्पण किया गयाl
इस अवसर पर सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) द्वारा डीआईजी महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गयाl
36वीं वाहिनी पीएसी परिसर में डॉग स्क्वाड के ‘डॉग केनल’ का जीर्णोद्धार कर उसे नई पहचान दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत श्वान ‘डीजल‘ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी मनोज कुमार सोनकर, आईपीएस ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वाड के श्वान केवल सुरक्षा बल का हिस्सा नहीं होते, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह होते हैं।
उन्होंने कहा कि डीजल की याद में डॉग केनल का जीर्णोद्धार तथा उसकी स्मृति को संजोने का यह प्रयास सराहनीय है। परिसर में स्थापित चित्र आने वाली पीढ़ियों को उसकी सेवाओं की याद दिलाता रहेगा। डीआईजी ने इस नेक पहल के लिए आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे मानवीय और प्रेरणादायी कार्य होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संवेदनशीलता ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि मनुष्य जीव-जंतुओं और प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनाएं खो देता है तो समाज में अवसाद, क्रूरता और मानसिक विकृतियां बढ़ने लगती हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा और संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा अपने संबोधन में श्वान का अपने मालिक के प्रति वफादारी एवं प्रेम के बारे में वर्णन किया गया एवं बताया गया कि श्वान आदमी के मन की भाषा को समझते हैl हमें इनसे प्रेम करना चाहिए l
इस अवसर पर नीलम पाण्डेय, धर्मपत्नी सेनानायक की गरिमामयी उपस्थिति रहीl
इस भवन के जिर्णोद्धार में अपना योगदान देने वाले राज मिस्त्री राम सिंह एवं उनके समस्त सहयोगियों को महोदय द्वारा अंग वस्त्र एवं नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया l

तत्पश्चात महोदय द्वारा फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण भी किया गयाl

इस अवसर पर राजेश कुमार -सहायक सेनानायक, कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल,
सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर, राम सिंह -SQM सहित वाराणसी के डॉग के वरिष्ठ चिकित्सकगण सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे…










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326