मीरजापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर दी थी कि नामजद अभियुक्त ने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज 27 जुलाई को उप निरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज पटेल पुत्र राकेश पटेल निवासी देवपुरा थाना राजगढ़ को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया।







