वाराणसी
2.4 किलोमीटर की यात्रा निकालते हुए सुबह 10 बजे बुलडोजर लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। बुलडोजर में 5.5 लाख नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन था। डीएम कार्यालय परिसर में संतों और बटुकों ने अपनी मांगों को लेकर एक घंटे तक भजन और मंत्रोच्चारण किया।
इसके बाद संतों की बात सुनने एडीएम पहुंचे। संतों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। ज्ञापन में उन्होंने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग की।
उन्होंने देशभर में गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून और केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। इससे पहले संतों ने ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत प्रार्थना-यात्रा की। जनजागरण रैली निकाली।







