वाराणसी
दिनांक 12.07.2026 को 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी में उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति एवं दिशा निर्देश में वाहिनी परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राजेश कुमार -सहायक सेनानायक, कुमार धीरेंद्र नारायण -सहायक सेनानायक, कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर
सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।










Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313