वाराणसी
वाराणसी कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के टेंगरा मोड़ स्थित अमरावती अपार्टमेंट में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने अपार्टमेंट के लगभग 400 फ्लैटों में जाकर परिवारों से भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
जनसंपर्क के दौरान अमरावती अपार्टमेंट समिति के पंकज सिंह एवं बृज सिंह ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी परिवारों तक उनके जनसंपर्क कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग किया।

अपार्टमेंट के निवासियों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं उनकी जनसेवा की सराहना करते हुए उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर सृजन श्रीवास्तव, संजय सोनकर, रितेश राय , आलोक सिंह , गोविंद मौर्य तथा शिवांग सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







