थाना दशाश्वमेध क्षेत्र के होटल गंगा फ्यूजी में नौकरी करने के बहाने आए दंपति द्वारा कुछ ही दिन में मौका पाकर होटल से एक ग्राहक का समान सहित बैग लेकर रफूचक्कर हो गए थे। बैग में 2 कीमती लैपटॉप व अन्य सामान था। आज पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण सामान के साथ दंपति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों की कुंडली की खंगाली जा रही है कि और कितनी जगह ऐसा कांड किए है।







