लखनऊ, 09 जुलाई 2026
आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा चंदौली दौरे के दौरान दिए गए कथित बयान के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए समुचित कार्यवाही की मांग की है।
यूपी की राज्यपाल को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो में रविन्द्र जायसवाल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए तथा एक वर्ग विशेष के संबंध में अनुचित टिप्पणी करते दिख रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मंत्री पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग तथा एक वर्ग विशेष की धार्मिक पहचान और पहनावे को लक्षित करना अत्यंत आपत्तिजनक है।
उन्होंने राज्यपाल से वीडियो की सत्यता और संदर्भ का परीक्षण कराते हुए प्रकरण में विधि एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप समुचित कार्यवाही की मांग की।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438