कानपुर
लोक जनशक्ति पार्टी रा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कानपुर मंडल की बैठक नौबस्ता स्थित गैलेक्सी होटल में की। जहां बड़ी संख्या में आए पदाधिकारियों को आगामी 5 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नव संकल्प सभा तथा पदम भूषण स्व राम विलास पासवान जी के जयंती महोत्सव पर प्रत्येक जिले ब्लॉक तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं को लाने तथा ले जाने की व्यवस्था पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर मंडल प्रभारी आनन्द सिंह ने वार्ता कर सभी के कार्यों पर विचार विमर्श किया।
आनन्द सिंह ने बताया कि कानपुर नगर औरैया इटावा फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों से पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में लखनऊ को रवाना होगे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के ओजस्वी भाषणों को सुनेंगे। श्री सिंह ने मंशा साफ करते हुए कहा कि बहुत समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की सरजमीं पर पार्टी का परचम लहराना चाह रहे थे। उत्तर प्रदेश के आम जनमानस ने भी पार्टी को बढ़ चढ़कर प्रेम और स्नेह दिया है।
इस दौरान मुख्य रूप से हर्ष वर्मा, अंशुल सोनी ,गोलू श्रीवास्तव, नितिन कुमार, अंशु गौतम अथर्व गुप्ता, रिशु शर्मा ,वंश गुप्ता, शुभ अग्रहरि, मयंक चौरसिया ,अक्षय श्रीवास्तव उज्जवल चौरसिया ,शुभ यादव, अरुण कुमार, हिमांशु राजपूत, प्रथम पाण्डेय ,प्रिंस सिंह सार्थक सिंह, हर्षित दिवाकर, अनमोल कुशवाहा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।







