चन्दौली
माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत समाधान समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिवानी न्यायालय परिसर से प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली अशोक कुमार XI के मार्गदर्शन एवं सचिव निकिता गौड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चनदौली के निर्देशन में समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) के संबंध में प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया ।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 21 अपैल 2026 से प्रारंभ होकर 21,22 तथा 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ सम्पन्न होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह समझौते के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
सचिव महोदया ने बताया है कि इस अभियान के अतंर्गत वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को अपने लंबित मामलों के समाधान हेतु मध्यस्थता प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से अपील की, कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आपसी सहमति से अपने विवादों का निस्तारण करें इसके अतिरिक्त, सुलह बैठकों का आयोजन विभिन्न स्तरों पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा, जहाँ पक्षकार आनलाइन अथवा आफलाइन दोनो माध्यमों से भाग ले सकते हैं ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय सहभागिता करें और न्याय को सरल, सुलभ एवं शीघ्र बनाने में सहयोग प्रदान करें ।







