सकलडीहा,
विकास खंड के धरहरा में जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य बीते एक माह से शुरू है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ किसानों की भूमिधरी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई गुरूवार को धरहरा गांव में पहुंचकर भूमि संबधित समस्या का निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन(यूपीपीसीएल)के अधिकारियो को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
धरहरा गांव में 23 करोड़ 85 लाख की लागत से करीब सवा आठ एकड़ 13 बीघे जमीन में जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।आसपास के किसानों का आरोप है कि उनकी भूमिधरी खेत को भी स्टेडियम निर्माण करा रहे कार्यदायी संस्था की ओर से अधिग्रहण किया जा रहा है। जिससे किसानों का कई विस्सा जमीन स्टेडियम निर्माण में जा रहा था।
कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से बगैर कोई नोटिस दिए उनकी जमीम पर खुदाई का कार्य शुरू करा दिया है। मना करने पर विवाद पर उतारू हो जाते थे। इससे किसान धान का बीज भी नही डाल पाए। किसानों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से मिलकर किया।
जिस पर सीडीओ आर जगत सांई ने गुरूवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर तहसील स्तरीय अधिकारियों को भूमि संबधित समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यूपीपीसीएल के एई प्रवीन सिंह और जेई रविकांत मौर्या को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने किसानों की समस्या का समाधान कराये जाने का अधिकारियों से आग्रह किया।
इस मौके पर एसडीओ यूपीपीसीएल प्रवीन सिंह,जेईरव�







