भदोही।, 02 जुलाई 2026 (गुरुवार)
नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा नगर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्ड संख्या-11, हरियाव सिटी में 24.78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भूमिगत नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी ने किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हरियाव सिटी के लिए यह परियोजना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। भूमिगत नाला बनने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराना है।
जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि नगर का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
वार्ड संख्या-11 के सभासद पति रामबहादुर बिंद ने कहा, “हरियाव सिटी की वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या के समाधान के लिए 24.78 लाख रुपये की लागत से भूमिगत नाला निर्माण कार्य शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है।
अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी के प्रयासों से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। यह भूमिगत नाला बनने के बाद बरसात में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके लिए मैं नगर पालिका परिषद भदोही की अध्यक्ष नर्गिस अतहर एवं अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता हूँ। उनके सहयोग, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास के प्रति सकारात्मक सोच के कारण हमारे वार्ड की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका है।”
इस अवसर पर सभासद पति रामबहादुर बिंद, अमित कुमार, प्रमोद गौतम, राकेश गौतम, कामेश्वर बिंद, कमलेश गौतम, हरीलाल बिंद, सूर्यमणि बिंद, शिवशंकर बिंद, गोपाल प्रधान, धीरज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530